{"_id":"6a14bbf486ff8205550513fe","slug":"along-with-petrol-and-diesel-freight-charges-have-also-increased-by-15-percent-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1536088-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पेट्रोल-डीजल के साथ, 15 प्रतिशत माल भाढ़ा भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पेट्रोल-डीजल के साथ, 15 प्रतिशत माल भाढ़ा भी बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को डीजल-पेट्रोल के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। पेट्रोल का दाम शहर में 101.56 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के दाम 95.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। वहीं डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने बैठक कर माल भाढ़ा में न्यूनतम 15 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी। बैठक में ये भी तय किया गया कि ट्रांसपोर्टर 6 महीने तक नया वाहन नहीं खरीदेंगे। 25 प्रतिशत वाहनों की चाबी आरटीओ कार्यालय में सरेंडर करेंगे।
दि यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कटारिया ने बताया कि सरकार की ओर से लगातार डीजल की दरों में वृद्धि होने के कारण कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। जिसमें सर्वसहमति से न्यूनतम 15 प्रतिशत माल भाढ़ा बढ़ाने की सहमति बनी। तय हुआ है कि सभी ट्रांसपोर्टर वाहनों की संख्या का न्यूनतम 25 प्रतिशत आरटीओ कार्यालय में जा कर सरेंडर करेंगे। इस मौके पर अजय कुमार कपूर, यादवेंद्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र वर्मा, अरुण वाधवा, गुलशन छाबड़ा, आशू गांधी, आनंद चेतन कत्याल, राजेंदर सिंह सेठी, अंजनी कुमार गुप्ता, माधव भल्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, अभिषेक यादव, सुभाष अग्रवाल, पुरुषोत्तम मिश्रा, राजकुमार गोयल आदि थे।
-- -- -- -- -- -- --
माल भाड़ा प्रति ट्रक पहले अब
कानपुर से मुंबई 53,000, 56,000
कानपुर से दिल्ली 33,000 34,500
कानपुर से सूरत 44,000 46500
कानपुर से बंगलुरू 80,000 84,000
नोट: रेट, यूपी मोटर ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन के अनुसार प्रति ट्रक भाड़ा।
-- -- -- -- --
ये सामान जाता है बाहर
इंजीनियरिंग गुड्स, चमड़ा, प्लास्टिक, पैकेजिंग मैटीरियल, मसाले, किराना आइटम, कपड़ा, जूते, चप्पल आदि यहां से बाहर भेजे जाते हैं।
-- -- -- -- --
ये सामान बाहर से आता है
इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक आइटम, किराना, फल, सब्जी, कपड़ा, मसाले, अलग-अलग प्रकार के केमिकल, पत्थर, टाइल्स, पेट्रोलियम उत्पाद, प्लास्टिक दाना आदि बाहर से आते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
तीन पेट्रोल पंपो में नहीं मिला सादा पेट्रोल
कानपुर। शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंपों ने सादे पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी है। गुजैनी में रहने वाले सुनील द्विवेदी ने बताया कि वो किसी काम से फजलगंज आए थे। वापसी में कालपी रोड चार खंभा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सादा पेट्रोल नहीं मिला। गोविंदपुरी पुल के पास स्थित दो पंपों पर भी सादा पेट्रोल नहीं मिला। वहीं व्यापारी संत मिश्रा ने बताया कि रेट बढ़ने के बाद पंप चालक केवल प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री कर रहे थे। पूछने पर सेल्समैन ने बताया की सादा पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया है।

Trending Videos