सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Discovery of a newborn's body on the banks of the Sukhnai River causes a stir

Jhansi: सुखनई नदी किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, नगर पालिका ने दफनाया

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Jun 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

नवजात के शव के एक हाथ को जानवर नोच-नोच कर खा चुके हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय पुलिस का एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन चेहरा सामने आया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Jhansi: Discovery of a newborn's body on the banks of the Sukhnai River causes a stir
मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थाना मऊरानीपुर इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की सुबह सुखनई नदी किनारे स्थित गायत्री मंदिर के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


कलयुगी परिजनों द्वारा फेंके गए इस बेजुबान नवजात के शव के एक हाथ को जानवरों ने नोच-नोच कर खा लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के सफाई प्रभारी राजेंद्र रावत अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय पुलिस का एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन चेहरा सामने आया। नगर पालिका टीम द्वारा घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने संबंधित चौकी के उप-निरीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। लेकिन मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। काफी समय तक पुलिस का इंतजार करने के बाद मौके पर ही नगर पालिका टीम ने गड्ढा खोदकर नवजात को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed