सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ramdas athawale claims crack in india alliance targets uddhav thackeray shiv sena ubt, AAP Lok Sabha MP TMC

क्या विपक्ष में एक और दरार?: TMC-शिवसेना में बगावत के बीच बोले अठावले, AAP के लोकसभा सांसद भी आ सकते हैं साथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 18 Jun 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में बड़ी टूट हो रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) के कई सांसद एकनाथ शिंदे के साथ जा चुके हैं और अन्य विपक्षी दलों में भी राजनीतिक बदलाव की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

ramdas athawale claims crack in india alliance targets uddhav thackeray shiv sena ubt, AAP Lok Sabha MP TMC
विपक्ष की एकता में एक और दरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में बड़ी टूट का दावा करते हुए उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया है। संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आठवले ने कहा कि उद्धव ठाकरे के लिए अपने सांसदों और विधायकों को संभालना अब बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने साल 2019 में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन न देकर बड़ी गलती की थी। वे उस समय सही फैसला लेते, तो खुद उपमुख्यमंत्री बन सकते थे।


आठवले का दावा
आठवले ने कहा, शिवसेना (UBT) के नौ में से छह सांसद अब एकनाथ शिंदे के साथ आ गए हैं। इससे महाराष्ट्र में एनडीए और महायुति की ताकत काफी बढ़ गई है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। आठवले के अनुसार, डीएमके ने कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद एनडीए में शामिल हो चुके हैं और आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal: फलता थाने पर हमला करने वालों को नहीं बख्शेंगे, CM शुभेंदु की चेतावनी- दोषियों की संपत्ति होगी कुर्क

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर क्या बोले मंत्री?
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण से जुड़ा परिसीमन बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) जल्द ही पास करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सदन में सरकार के पास दो-तिहाई बहुमत हो सकता है, जिससे बड़े फैसले लेना आसान होगा।

समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलें
इस बीच, शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। ये सांसद अलग गुट के तौर पर मान्यता चाहते हैं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की योजना बना रहे हैं। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी में टूट की अटकलें तेज हैं। राज्य के मंत्रियों ने दावा किया है कि सपा के कई सांसद भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, उद्धव गुट के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस मामले में कोई भी फैसला कानून, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर ही लिया जाए। फिलहाल लोकसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सांसद हैं, जिनके पाला बदलने की चर्चाओं ने देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में सियासी भूचाल: सात राज्यसभा सांसदों के पाला बदलने से बदले समीकरण, भाजपा को लाभ; 'आप' का बिगाड़ा गणित

इससे पहले राज्यसभा के सात AAP सांसद थाम चुके हैं भाजपा का दामन।
बता दें कि इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा था। राज्यसभा के तत्कालीन सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के इन सभी सदस्यों के भाजपा में विलय को मंजूरी दी थी। आम आदमी पार्टी से पाला बदलने वाले इन प्रमुख नेताओं में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed