सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: AI-generated video circulated after failure to pay ₹50 lakh extortion money

Jhansi: 50 लाख की रंगदारी न देने पर एआई जनरेट वीडियो किया वायरल, भाजपा नेता ने कराया तीन पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Jun 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

बीजेपी बरुआसागर मंडल अध्यक्ष ने गांव पालर निवासी अमित कुमार और बरुआसागर के इंदीवरनगर निवासी नीरज राय व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 50 लाख की रंगदारी ने देने पर एआई से बनाकर उसका वीडियो वायरल कर दिया है।

Jhansi: AI-generated video circulated after failure to pay ₹50 lakh extortion money
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के बरुआसागर मंडल अध्यक्ष ने 50 लाख की रंगदारी न देने पर उसकी एआई जनरेट फोटो व वीडियो वायरल करने पर अज्ञात सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


बरुआसागर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक निवासी बालाजी कालोनी ने पुलिस से शिकायत की है कि पिछले कई वर्षों से उसे बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव पालर में रहने वाले अमित कुमार कोन्तु और बरुआसागर के इंदीवरनगर निवासी नीरज राय परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। दो साल से लगातार मानसिक रूप से परेशान करने पर उसने बरुआसागर थाने में अमित व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। 15 जून की शाम उक्त दोनों ने अपने मित्र निखिल नायक के फोन से मेेरे रिश्तेदार कुलदीप नायक को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर झूठे बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी दी। जब उसने उनकी मांग नहीं मानी तो दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी। इसमें जनप्रतिनिधियों के चेहरे भी दिखाए गए है। रूपेश ने पुलिस को बताया कि महिला के साथ उसकी फोटो एआई के माध्यम से जनरेट की गई है। रूपेश की तहरीर पर पुलिस ने अमित व नीरज सहित अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed