सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Kriti Sanon And Rashmika Mandanna Film Cocktail 2 Advance Booking Sells 57000 Tickets

Cocktail 2 Advance Booking: ‘कॉकटेल 2’ ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले बिके इतने हजार टिकट; किससे होगी टक्कर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 18 Jun 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' जल्द रिलीज होने वाली है। अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Shahid Kapoor Kriti Sanon And Rashmika Mandanna Film Cocktail 2 Advance Booking Sells 57000 Tickets
कॉकटेल 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज होने वाली है। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, तब से दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी चर्चा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली है। 

रिलीज से पहले कमाए इतने रुपये 
'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छा माहौल बनाती नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में अब तेजी देखने को मिल रही है। ओपनिंग डे के लिए अब तक करीब 57,000 टिकट बिक चुके हैं, जो फिल्म के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड वेबसाइट सेकनिक के मुताबिक, फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के लगभग 1.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं अगर ब्लॉक सीट्स को जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा करीब 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। अभी रिलीज से पहले एक दिन और बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि यह नंबर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Shahid Kapoor Kriti Sanon And Rashmika Mandanna Film Cocktail 2 Advance Booking Sells 57000 Tickets
कॉकटेल 2 - फोटो : एक्स

रिलीज से ठीक पहले बढ़ी दिलचस्पी
फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हुई थी, लेकिन शुरुआत में रिस्पॉन्स थोड़ा धीमा था। जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है, टिकटों की बिक्री में तेजी आई है। भले ही यह साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग नहीं है, लेकिन फिल्म ने एक अच्छी शुरुआत करने के संकेत जरूर दे दिए हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह बढ़ती हुई दिलचस्पी ओपनिंग डे की कमाई में भी बदल पाएगी या नहीं।

Shahid Kapoor Kriti Sanon And Rashmika Mandanna Film Cocktail 2 Advance Booking Sells 57000 Tickets
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

रिलीज के दिन नहीं है कोई बड़ा मुकाबला
फिल्म के लिए अच्छी बात यह है कि 19 जून को रिलीज के दिन कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म इसके साथ नहीं आ रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, जिससे 'कॉकटेल 2' को फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘कई बार खून बहा’, 'मां इंटी बंगारम' में खुद सामंथा ने किए हैं सारे एक्शन सीन्स; एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

वहीं ‘हॉन्टेड 3डी’ भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा असर नहीं छोड़ पाई है, ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ के पास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed