सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Hathras News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged.
प्रिंस का फाइल फोटो।  - फोटो : Family
विज्ञापन
चंदपा के गांव मीतई में सोमवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत के तीन घंटे बाद मिली सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, जहां परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। इसलिए पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। रात तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।







मीतई के रहने वाले सुखवीर सिंह के 18 वर्षीय बेटे प्रिंस ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वह 11वीं का छात्र था। रविवार की रात वह गांव में ही रिश्तेदार के मकान में सोया था, जहां गांव का एक अन्य युवक उसके साथ था। सोमवार की सुबह छह बजे परिवार को सूचना मिली प्रिंस का शव फंदे पर लटका है। परिवार आनन-फानन मौके पर पहुंचा तो देखा कि बिजली के तार से फंदा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजन उसे नीचे उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रोते बिलखते शव वापस गांव ले आए। यहां परिवार में कोहराम मच गया। शव मिलने के लगभग तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos




चंदपा एसओ योगेश कुमार मौके पर पहुंचे। परिवार ने साथ में सोए युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। दो भाइयों में प्रिंस छोटा था। परिवार का कहना था कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर गांव में फोर्स तैनात किया गया, जिससे बवाल की स्थिति से निपटा जा सके।





दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। यहां भी पुलिस ने निष्पक्ष जांच की बात कहते हुए परिजनों को समझाया। पुलिस प्रयास करती रही कि परिवार भड़के नहीं। अंत्येष्टि के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इधर मृतक के रिश्तेदार के अलावा उस युवक से भी पूछताछ की जा रही है, जिस पर आरोप लगा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी तलाश रही है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। इधर गांव में प्रेम प्रसंग की भी चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।






पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। परिजनों के आरोप के आधार पर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed