{"_id":"6a14bc39c4b98e349c059fc1","slug":"freight-charges-will-increase-by-20-to-25-percent-starting-today-hathras-news-c-56-1-hts1003-149059-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज से 20 से 25 प्रतिशत बढ़ जाएगा माल भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज से 20 से 25 प्रतिशत बढ़ जाएगा माल भाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 26 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्ट। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जिले में माल भाड़े में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सोमवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जो 26 मई से प्रभावी होगा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के परचून और थोक ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने भाग लिया। बैठक में डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बढ़ती परिचालन लागत पर चिंता व्यक्त की गई। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में डीजल के दामों में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिससे वाहनों के संचालन, रखरखाव और अन्य खर्चों में भारी इजाफा हुआ है।
ऐसे में पुराने भाड़े पर काम करना अब आर्थिक रूप से संभव नहीं रह गया है। इसको देखते हुए माल भाड़े में वृद्धि का फैसला लिया गया। एसोसिएशन की ओर से जिले के सभी व्यापारी वर्ग से सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि व्यापारियों द्वारा नए बढ़े हुए भाड़े को स्वीकार नहीं किया गया, तो ट्रांसपोर्टर माल बुकिंग लेने और अपने वाहनों को लोडिंग के लिए भेजने से इंकार कर सकते हैं। इससे जिले में माल आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। बैठक में वंशी पंडित, प्रदीप सारस्वत, राहुल गुप्ता, अमित बंसल, सतीश कुमार, विष्णु शर्मा, गंगाराम वार्ष्णेय, बंटी सिंह, शिवम वार्ष्णेय, अजीत राणा आदि मौजूद थे।

Trending Videos