सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   When the toll was cut on the Ganga Expressway, the Bhakiyu state president sat on a dharna.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल कटा तो धरने पर बैठ गए भाकियू प्रदेश अध्यक्ष

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
When the toll was cut on the Ganga Expressway, the Bhakiyu state president sat on a dharna.
गंगा एक्सप्रेस वे पर भाकियू नेताओं को समझाते एसडीएम व सीओ। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। लखनऊ से बदायूं आ रहे भाकियू (अराजनीतिक) के प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा की गाड़ी का यहां गंगा एक्सप्रेसवे पर डहरपुर प्लाजा पर टोल शुल्क कटा तो उन्होंने भारी विरोध किया। अपने समर्थक बुलाने के बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस कारण गंगा एक्सप्रेसवे की एक लेन छह घंटे तक बाधित रही।

विवाद के चलते एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। दातागंज सर्किल के सभी थानों से फोर्स बुला ली गई। लंबी जद्दोजहद के बाद अधिकारियों ने उनसे ज्ञापन ले लिया और उनकी बात ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन देकर शाम चार बजे उन्हें मना लिया गया। सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ धरना शाम चार बजे खत्म हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे लखनऊ से बदायूं आ रहे हरनाम सिंह वर्मा की कार जैसे ही डहरपुर टोल पर पहुंची और उनका टोल काटा गया तो उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हंगामा खड़ा कर दिया। कहा कि उनसे टोल नहीं लिया जाना चाहिए। उनके समर्थकों वहां लगी बैरिकेडिंग भी हटा दी। नारेबाजी करने लगे। माहौल खराब होते देख कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
Trending Videos

मौके की नजाकत भापते हुए प्रभारी एसडीएम प्रेमपाल सिंह व सीओ राहुल पांडे भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सर्किल के थाना दातागंज, हजरतपुर, मूसाझाग, उसावां, अलापुर से पुलिस फोर्स बुला ली गई। अधिकारियों ने भाकियू नेता को समझाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि वह किसानों के नेता हैं, उनका प्रतिनिधित्व करते हैं, उनसे टोल नहीं लिया जाना चाहिए। विवाद के दौरान उन्होंने फोन करके मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर आदि से भी अपने समर्थक बुला लिए इससे उनकी संख्या और बढ़ गई।

प्रशासकीय और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और बताया कि ऐसा कोई दिशा निर्देश टोल नाकों पर नहीं है। अगर, आपको इस संबंध में कुछ कहना है तो लिखित में दे दें तो वे ऊपर तक उनकी बात पहुंचा देंगे। इस बीच भारी पुलिस फोर्स ने वहां घेरा डाल लिया। छह घंटे चली जद्दोजहद के बाद में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष ने गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल माफी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

हंगामे और नारेबाजी के बीच 40 वाहन निकल गए बिना टोल दिए

अपने सुरक्षा गार्डों के साथ पूरे रौबदाब में आए भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ने डहरपुर टोल नाका पर जमकर हंगामा बरपाया। यूपीडा के एरिया मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि इस हंगामे के बीच टोल नाका से 40 वाहन ऐसे ही बिना टोल दिए निकल गए। यहां से अभी किसी को भी ऐसी छूट के निर्देश नहीं हैं कि बिना टोल दिए निकाला जाए। भाकियू नेता बिना टोल दिए निकलना चाहते थे।

पापड़ गांव के पूर्व प्रधान की कार रही गैरेज में कट गया टोल

हंगामे के बीच समीपवर्ती पापड़ गांव के पूर्व प्रधान राजभान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनकी कार एक महीने से गैरेज में खड़ी है लेकिन उनके पास 19 मई की रात 10.14 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के चंदोई टोल नाका से 435 रुपये टोल काटा गया। इसका मेसेज उनके मोबाइल फोन पर आया। जब शिकायत की गई तो उन्हें टोलफ्री नंबर बताया गया। उस पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक उनका कोई समाधान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed