{"_id":"6a14c05123326745da03d550","slug":"silent-protest-over-the-death-of-jain-nuns-memorandum-submitted-aligarh-news-c-2-gur1004-982488-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जैन साध्वियों की मौत पर मौन प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जैन साध्वियों की मौत पर मौन प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 26 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते जैन समाज के लोग।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रीवा (मध्य प्रदेश) में विहाररत दो आर्यिका माताजी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद देशभर के जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को अलीगढ़ में सकल जैन समाज की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मौन प्रदर्शन किया गया।
हाथों में प्रमुख मांगों से संबंधित स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम विनीत कुमार को सौंपा। यह ज्ञापन बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया के सान्निध्य तथा पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन के मार्गदर्शन में दिया गया। कोल विधायक अनिल पराशर ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को इस घटना से अवगत कराकर उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर तथा बरौली विधायक जयवीर सिंह ने भी जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मौके पर शरद जैन, मुनेश जैन, डॉ. पीके जैन, अनिल जैन, संदीप जैन, सुनील जैन, अजय कुमार जैन, एडवोकेट सजीव जैन, मयंक जैन, हेमंत जैन, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद

Trending Videos