सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: Last date to apply for challenge assessment today

Aligarh News: आरएमपीयू होगा सुपर कैंपस, पढ़ाई की होगी आधुनिक सुविधाएं

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
RMPU: Last date to apply for challenge assessment today
आरएमपीयू। - फोटो : archive
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की तस्वीर बदलने जा रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) को जल्द ही नई पहचान मिलने वाली है। सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अमृत त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय सुपर कैंपस होगा, जहां पढ़ाई की आधुनिक सुविधाएं होंगी।



सचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में अलीगढ़ मंडल सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा, शोध और नवाचार का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विश्वविद्यालय को जल्द पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए सभी शेष कार्य तेजी से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने प्रशासनिक भवन, अत्याधुनिक पुस्तकालय, शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास, सुविधा केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, आंतरिक सड़कें और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने विश्वविद्यालय संचालन से जुड़ी तैयारियों और शेष कार्यों की जानकारी दी। भवन निर्माण के मुख्य अभियंता सीपी गुप्ता ने बताया कि करीब 100.351 एकड़ में विकसित यह विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक परियोजनाओं में शामिल है।



ये होंगी शिक्षण कार्य की सुविधाएं
106.59 करोड़ रुपये की लागत से बने विवि परिसर में प्रशासनिक भवन, स्मार्ट क्लासरूम, विशाल पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं, सेमिनार हॉल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, बैंकिंग सुविधा, कैफेटेरिया, जिम्नेजियम और पुलिस चौकी जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति लगभग 99.86 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। परिसर में लगभग 20 आधुनिक कक्षाओं की व्यवस्था की गई है, जिनमें करीब 1360 विद्यार्थियों के अध्ययन की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed