सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhajans and dance performances enthralled the audience at the musical evening.

Agra News: संगीत संध्या में भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bhajans and dance performances enthralled the audience at the musical evening.
पश्चिमपुरी स्थित श्री हरिकृष्ण वृद्धजन सम्मान भवन में रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल और शुभारत संगीत नि
विज्ञापन
आगरा। रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल एवं सुभारत संगीत निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास पर श्री हरिकृष्ण वृद्धजन सम्मान भवन पश्चिम पुरी सिकंदरा में सनातन भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजन, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
Trending Videos

शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं समाजसेवी हरिकृष्ण गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कलाकार समृद्धि सिंह ने राम आएंगे भजन प्रस्तुत किया, जबकि रियान खान और प्रशांत परिहार ने सजा दो घर को गुलशन से भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बिंदु सत्संगी ने राधास्वामी भजन प्रस्तुत किया। सूर्यांश पाठक ने बांसुरी वादन से सभी को प्रभावित किया। निखिल कुलश्रेष्ठ और पूजा अग्रहरि ने भजन सुनाए। वैभव शर्मा, कपिल सागर, शांभवी ठाकुर और उत्कर्ष तिवारी ने राग यमन में बंदिश प्रस्तुत की। तबला संगत प्रशांत अदक एवं शुभाशीष गांगुली ने की। कवि डॉ. रामेंद्र शर्मा और आचार्य उमाशंकर पाराशर ने काव्य पाठ किया। संचालन प्रतिक्षा जैन और धन्यवाद ज्ञापन पंडित देवाशीष गांगुली ने दिया। इस अवसर पर डॉ. गिरीश गुप्ता, डॉ. वीडी. अग्रवाल, पं.देवाशीष गांगुली, मंजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, नूतन गुप्ता, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, शुभाशीष गांगुली, संजीव मिश्रा, समृद्धि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed