सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   RSBCL depot manager arrested from Dungarpur in SI recruitment paper leak case

Rajasthan: 50 लाख में खरीदा गया SI पेपर! परिवार के तीन सदस्य बने आरोपी, SOG ने डिपो मैनेजर को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

राजस्थान की बहुचर्चित एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि उसके भाई कुंदन कुमार पंडया ने आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से करीब 50 लाख रुपये में पेपर खरीदा था।

RSBCL depot manager arrested from Dungarpur in SI recruitment paper leak case
डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की बहुचर्चित एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप यानी एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने राजस्थान राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो मैनेजर लोकेंद्र पंडया को डूंगरपुर जिले के वरदा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।


50 लाख में खरीदा गया था पेपर

एसओजी जांच में सामने आया है कि लोकेंद्र पंडया के भाई कुंदन कुमार पंडया ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से करीब 50 लाख रुपये में एसआई भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र खरीदा था। आरोप है कि पेपर मिलने के बाद लोकेंद्र पंडया ने अपने बेटे नैतिक, बेटी नेहा और भतीजी रिद्धि को परीक्षा से पहले उन्हीं प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में हुए थे पास

एसओजी सूत्रों के अनुसार लोकेंद्र पंडया ने तीनों अभ्यर्थियों को विशेष रूप से लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई। बाद में वह अपनी गाड़ी से उन्हें जयपुर परीक्षा दिलाने भी लेकर गया था। जांच में सामने आया कि तीनों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे। नैतिक को हिंदी विषय में 200 में से 143.33 और सामान्य ज्ञान में 147.20 अंक मिले थे। वहीं नेहा ने हिंदी में 158.89 और सामान्य ज्ञान में 153.46 अंक प्राप्त किए थे। हालांकि लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नैतिक, नेहा और रिद्धि फिजिकल टेस्ट में सफल नहीं हो सके। बाद में जांच तेज होने पर जुलाई 2025 में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos


दवाइयों के बहाने पहुंचा था संपर्क

जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार पंडया सरकारी स्कूल में ग्रेड थर्ड टीचर के पद पर कार्यरत था। सितंबर 2021 में वह बाबूलाल कटारा के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि कटारा की अस्थमा संबंधी हर्बल दवाइयों के बहाने कुंदन उनके घर पहुंचा था। वहीं कथित रूप से पैसों से भरा लिफाफा सौंपा गया। इसके बाद 13, 14 और 15 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा के सभी पेपर उपलब्ध करा दिए गए थे। अब एसओजी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

अब तक 142 आरोपी गिरफ्तार

एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के सबसे बड़े मामलों में से एक माना जा रहा है। जांच में सरकारी कर्मचारियों, अभ्यर्थियों और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत सामने आ चुकी है। राज्य सरकार ने एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed