सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Embezzlement of ₹41.58 Lakhs Unearthed at Cooperative Bank

Khargone: सहकारी बैंक में 41 लाख रुपये से अधिक का गबन उजागर, कैशियर सहित दो निलंबित; जानें कहां था बड़ा झोल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठिबगांव शाखा में 41 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। कैश मिलान के दौरान रकम में भारी गड़बड़ी मिलने पर बैंक ने कैशियर और सहायक गणक को निलंबित कर पुलिस जांच शुरू करा दी है।

Embezzlement of ₹41.58 Lakhs Unearthed at Cooperative Bank
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक।
विज्ञापन

विस्तार

खरगोन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की ठिबगांव शाखा में 41 लाख 58 हजार रुपये से अधिक की नगद राशि के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले का खुलासा नियमित कैश मिलान और भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ, जिसके बाद बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाखा में पदस्थ कैशियर रितु गोयल और सहायक गणक त्रयम्बक वाणी को निलंबित कर दिया है।


वहीं, पूरे मामले की सूचना पुलिस थाना जैतापुर को देकर जांच शुरू करा दी गई है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को शाखा में नियमित प्रक्रिया के तहत नगद राशि का मिलान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वास्तविक कैश में बड़ा अंतर पाया गया
इसी दौरान अभिलेखों में दर्ज राशि और वास्तविक कैश में बड़ा अंतर पाया गया। जांच में करीब 41 लाख 58 रुपये की कमी सामने आई। बैंक अधिकारियों ने जब कैशियर रितु गोयल से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह दोपहर बाद बिना किसी पूर्व सूचना के शाखा से अनुपस्थित मिलीं। उनके मोबाइल फोन भी बंद पाए गए, जिससे संदेह और गहरा गया।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शाखा में तत्काल पंचनामा तैयार कराया गया। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि शाखा स्तर पर नकद हस्तांतरण एवं संयुक्त निरीक्षण संबंधी निर्धारित प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। इसी लापरवाही के चलते बड़ी राशि लंबे समय तक एक ही कर्मचारी के पास बनी रही।

ये भी पढ़ें- Indore News: आसमान से बरस रही आग, उमस ने भी किया बेहाल, नौतपा में घर से निकलना हुआ मुश्किल

'सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है'
मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े ने मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए कहा कि बैंक प्रशासन किसी भी दोषी को बख्शेगा नहीं। विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed