सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Central Jail Superintendent blackmailed; money demanded by sending a video clip.

Gwalior News: ग्वालियर जेल अधीक्षक को ब्लैकमेल कर मांगी रंगदारी, इनकी संलिप्तता होने की जताई आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

ग्वालियर केंद्रीय जेल के अधीक्षक विदित सरवइया को कथित वीडियो क्लिप के नाम पर ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मांग पूरी न होने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं किसकी भूमिका पर आशंका जताई जा रही है।

Central Jail Superintendent blackmailed; money demanded by sending a video clip.
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर पुलिस महकमे और केंद्रीय जेल प्रबंधन में उस समय हड़कंप मच गया, जब जेल के कथित वीडियो क्लिप के नाम पर जेल अधीक्षक विदित सरवइया को ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांगने का मामला सामने आया। अज्ञात ब्लैकमेलर ने व्हाट्सएप पर वीडियो क्लिप भेजकर जेल अधीक्षक को धमकी दी और हाथ के पंजे वाली इमोजी भेजकर रंगदारी की मांग की। जेल अधीक्षक ने मामले की जानकारी पहले अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

निलंबित प्रहरी व एक पूर्व कैदी की संलिप्तता होने की आशंका
जब अधीक्षक ने ब्लैकमेलर की मांग नहीं मानी, तो उसने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप वायरल कर दिए। इन वीडियो में जेल के अंदर बीड़ी, सब्जी, फल सहित अन्य सामग्री को 20 से 50 गुना अधिक कीमत पर बेचे जाने का दावा किया गया है। जेल अधीक्षक ने इस संबंध में ग्वालियर एसएसपी और बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पेन ड्राइव में सुरक्षित मैसेज और वीडियो क्लिप जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे षड्यंत्र में जेल के एक निलंबित प्रहरी और एक पूर्व कैदी की संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, जेल अधीक्षक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और व्हाट्सएप संदेश आए। अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास जेल के अंदर के कुछ बेहद संवेदनशील वीडियो क्लिप हैं। सबूत के तौर पर उसने चार वीडियो क्लिप भी व्हाट्सएप पर भेजीं।

'तेरी गरज है, तू आ..'
ब्लैकमेलर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए संदेश भेजा कि उसके पास ऐसी कई वीडियो क्लिप हैं और जेल अधीक्षक के पास अगले दिन तक का समय है। उसने पैसे नहीं देने पर सभी वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी को बातचीत के लिए जेल परिसर में आने को कहा, लेकिन उसने इनकार करते हुए संदेश भेजा, तेरी गरज है, तू आ..।

इसके बाद आरोपी ने जेल अधीक्षक को गांधी रोड स्थित एक रेस्ट हाउस में रुपये लेकर मिलने के लिए बुलाया। जब अधीक्षक ने व्हाट्सएप पर पूछा कि कितनी राशि चाहिए, तो आरोपी ने जवाब में हाथ के पंजे की इमोजी भेजकर बड़ी रकम की मांग का संकेत दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed