सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tilak Varma Questions Umpiring Decisions After Controversial Super Over in India A vs Sri Lanka A Clash

'बॉल दिख ही नहीं रही थी': खराब रोशनी में हुआ सुपर ओवर? तिलक वर्मा ने अंपायरिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 16 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज मुकाबले में सुपर ओवर को लेकर बड़ा विवाद हुआ। खराब रोशनी में मैच कराने के फैसले पर तिलक वर्मा ने अंपायरिंग पर सवाल उठाए।

Tilak Varma Questions Umpiring Decisions After Controversial Super Over in India A vs Sri Lanka A Clash
तिलक वर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का यह मुकाबला सिर्फ रोमांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फैसलों और हालातों को लेकर बड़े विवाद में बदल गया। 100 ओवरों के खेल के बाद स्कोर बराबरी पर था, लेकिन जो सुपर ओवर खेला गया, उसने पूरे मैच की तस्वीर ही बदल दी। मैच के दौरान जैसे-जैसे शाम ढलती गई, मैदान पर रोशनी लगातार खराब होती गई, लेकिन इसके बावजूद सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया। इसी फैसले ने खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ा दीं और मैच के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।



निर्धारित ओवरों के बाद बराबरी पर पहुंचा मुकाबला
100 ओवरों के खेल के बाद दोनों टीमें 265-265 के स्कोर पर बराबरी पर थीं, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से किया गया। हालांकि, खराब रोशनी के चलते पहले ही इस फैसले पर सवाल उठने लगे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय कप्तान तिलक वर्मा सुपर ओवर कराने के पक्ष में थे, जबकि ऑन-फील्ड अंपायर खराब रोशनी को लेकर असहज नजर आए। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने इस बहस में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में अधिकारियों की सहमति के बाद यह तय हुआ कि सुपर ओवर खेला जाएगा, लेकिन शर्त रखी गई कि रोशनी और खराब होने पर खेल रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीलंका ने बनाए 16 रन, भारत को मिला 17 का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने 6 गेंदों में 16 रन बनाए और भारत ए के सामने 17 रनों का लक्ष्य रखा। जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो रोशनी और खराब हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद मैच रोका नहीं गया। इस दौरान तेज गेंदबाज को गेंदबाजी की अनुमति दी गई, जिससे हालात और मुश्किल हो गए। मैदान पर मौजूद लोगों के लिए गेंद देखना भी मुश्किल हो रहा था। एक भारतीय खिलाड़ी को यह कहते हुए सुना गया "यार, बॉल दिख ही नहीं रही है।"

भारत की पारी लड़खड़ाई, सुपर ओवर में हार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे गेंद को सही तरह से खेल नहीं पाई और टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी। इस तरह इंडिया ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल व्हिसल के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। श्रीलंकाई खिलाड़ियों और वैभव सूर्यवंशी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed