सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Car smashed and pelted with stones at midnight; Morena jail guard turns out to be unhinged.

ग्वालियर में दो रात तक सिरफिरे का आतंक: कारों में तोड़फोड़ कर पथराव; कॉलोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित श्री विहार कॉलोनी में एक युवक ने लगातार दो रात तक उत्पात मचाते हुए कारों के शीशे तोड़े और घरों पर पथराव किया। दूसरी रात कॉलोनीवासियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

Car smashed and pelted with stones at midnight; Morena jail guard turns out to be unhinged.
मुरैना में जेल पुलिस पदस्थ है, आरोपी विवेक यादव।
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की श्री विहार कॉलोनी में एक सिरफिरे युवक ने लगातार दूसरी रात भी जमकर उत्पात मचाया। युवक ने कॉलोनी में खड़ी कारों के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए और घरों पर पथराव किया। कांच टूटने और पत्थर फेंके जाने की आवाज सुनकर कॉलोनीवासी आधी रात को घरों से बाहर निकल आए और आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बहोड़ापुर थाने ले गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मुरैना जेल में सिपाही के पद पर पदस्थ है और नशे का आदी बताया जा रहा है। वह लग्जरी कार से श्री विहार कॉलोनी आता था और पार्क के पास वाहन खड़ा कर देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम विवेक यादव पुत्र अशोक यादव निवासी आनंद नगर है। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो दिनों तक हुई घटनाओं के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर कई लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं, जबकि रहवासी रात में स्वयं पहरा भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

पहली रात कारों में की तोड़फोड़
फरियादी सुदीप प्रताप वर्मा (47) निवासी श्री विहार कॉलोनी ने अपने पड़ोसी उमाशंकर द्विवेदी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात करीब 2:30 बजे एक युवक गली में घूमता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पत्थर फेंका, जिससे सुदीप के हाथ में चोट आई।

इसके बाद आरोपी ने सुदीप की कार (एमपी-07-सीके-2137) का सामने का शीशा तोड़ दिया। वहीं पड़ोसी हरीश शर्मा की वेगनआर कार (एमपी-07-सीडी-0247) का पिछला शीशा भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए, जिसके बाद आरोपी अपनी सेल्टोस कार (एमपी-07-जेडवी-8715) से मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला

दूसरी रात फिर पहुंचा, लोगों ने पकड़ लिया
घटना के अगले दिन रात करीब 2 बजे वही युवक दोबारा कॉलोनी पहुंच गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर रहवासी बाहर निकले तो उन्होंने उसे पहचान लिया। रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने एक अन्य कार (एमपी-07-सीएफ-9788) का पिछला कांच तोड़ दिया और उमाशंकर द्विवेदी के घर के गेट पर भी पत्थर फेंका। इस बार कॉलोनीवासियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसकी कार सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपी विवेक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनाओं के कारणों की पड़ताल कर रही है।

 

मुरैना में जेल पुलिस पदस्थ है आरोपी

क्षतिग्रस्त कार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed