सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bear attacked villager in Satna condition critical

Satna: धारकुंडी के जंगल में भालू की दहशत, जंगली रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण को झपट्टा मारकर दबोचा, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

मध्यप्रदेश के सतना जिले में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सतना अस्पताल में लाया गया है। उधर, ग्रामीणों में भालू के हमले से दहशत व्याप्त है।

Bear attacked villager in Satna condition critical
भालू के हमले से घायल ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सतना जिले के जंगली क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की लगातार बढ़ती संख्या लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। यूपी के सीमाई इलाके से जुड़े क्षेत्र में बाघ और तेंदुए की मिलती आहट के बीच धारकुंडी क्षेत्र में भालू के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सोमवार देर रात जिला अस्पताल सतना लाया गया है। उधर, इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।



जानकारी के मुताबिक, मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत धारकुंडी के जंगल में भालू ने एक ग्रामीण पर सोमवार दोपहर हमला कर दिया। हमले में जीवन पिता तुलसा निवासी टिकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म लगे हैं। उसे पहले बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल जीवन ने बताया, वह मड़वा पाथर पहाड़ के पास से गुजर रहा था। तभी जंगल में कहीं छिपे बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसे दबोच लिया और अपने पंजों से उस पर वार करने लगा। जीवन ने बताया कि कुछ देर तक तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन फिर उसने भालू के शिकंजे से छूटने की कोशिश की। बड़े संघर्ष के बाद जैसे ही भालू का शिकंजा ढीला पड़ा, जीवन ने दौड़ लगा दी और जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उस वक्त जीवन तो बच गया, लेकिन तब तक भालू ने उसके शरीर को बुरी तरह जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos


घटना के बाद ग्रामीणों में भालू को लेकर दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी इस घटना को संजीदगी से लेते हुए जंगल में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed