सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP Yuva Morcha intensifies protest in Ranchi over Scorpio price

Jharkhand: छात्रवृत्ति भुगतान के मुद्दे पर सड़कों पर उतरेगा BJP युवा मोर्चा, राज्य सरकार का करेगा घेराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Dec 2025 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

झारखंड में वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के मुद्दे पर भाजपा युवा मोर्चा आज रांची में राज्य सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालेगा। संगठन ने सरकार पर गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

BJP Yuva Morcha intensifies protest in Ranchi over Scorpio price
विरोध की तैयारियों को लेकर एकत्रित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में गरीब, वंचित और जरूरतमंद छात्रों को वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने को लेकर गहरा असंतोष व्याप्त है। राज्य सरकार पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आज राजधानी रांची में राज्य सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालेगा। यह शव यात्रा जिला स्कूल से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रिन्स कुमार ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने एससी, एसटी, ओबीसी समेत गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति जानबूझकर रोक रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के लिए आवंटित छात्रवृत्ति की राशि को अन्य विकास योजनाओं में खर्च किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: ग्रामीणों के विरोध से महिला कॉलेज का शिलान्यास स्थगित, विधायक लौटे उलटे पांव; क्यों बिगड़ी बात?

विज्ञापन
Trending Videos

'कई छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं'
प्रिन्स कुमार ने कहा कि राज्य के हजारों छात्र फीस भरने में असमर्थ हैं। कई छात्र पढ़ाई छोड़ने की कगार पर पहुंच गए हैं, जबकि कई छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा ऐसे सभी छात्रों की आवाज बनकर सरकार से तत्काल छात्रवृत्ति भुगतान की मांग कर रहा है।

मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया था
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने शीघ्र छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया तो भाजपा युवा मोर्चा अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा और आजसू पार्टी ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही सदन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से छात्रों और संगठन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed