सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Grand event of youth awareness on Sabki Mata Cow Mata at Constitution Club in New Delhi

'सबकी माता गौ माता' कार्यक्रम: दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में भव्य आयोजन, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 25 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में युवा चेतना द्वारा 'सबकी माता गौ माता' विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। 

Grand event of youth awareness on Sabki Mata Cow Mata at Constitution Club in New Delhi
'सबकी माता गौ माता' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

युवा चेतना की ओर से नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में 'सबकी माता गौ माता' विषय पर भव्य व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Trending Videos

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी तथा युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'गाय हमारी माता, हमारा उनसे नाता'
अपने संबोधन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा, 'गाय हमारी माता है, हमारा उनसे नाता है।' उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी की नीतियां गौ विरोधी रही हैं।

'पीएम मोदी के नेतृत्व में गौ माता सुरक्षित'
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गौ माता हमारी श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है और गौ वध के खिलाफ सख्त माहौल बना है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा, 'सबकी माता गौ माता है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में गौ माता सुरक्षित हैं। रोहित सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला तथा पश्चिम बंगाल के मंत्री हुमायूं कबीर को लेकर भी बयान दिया।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य आतिफ़ रशीद, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed