{"_id":"6a14af3386ff8205550513f6","slug":"the-foundation-honored-the-students-who-performed-well-in-the-haryana-board-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-124017-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाउंडेशन ने हरियाणा बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाउंडेशन ने हरियाणा बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
-फोटो 81 : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित। स्रोत फाउंडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा के बाबा संतोकदास धर्मशाला में सोमवार को मुस्कान दलाल प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में लगभग 25 गांवों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करते हुए इस वर्ष दसवीं व बारहवीं कक्षा में मेरिट प्राप्त कर अपने गांव, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंच संचालन युद्धवीर शास्त्री ने कि
या।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी रूपेंदर नांदल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दलाल खाप के प्रवक्ता कप्तान मान सिंह दलाल व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदेव गुप्ता छारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का सूबेदार राकेश दलाल द्वारा स्वागत किया गया। पंचायत सदस्य मास्टर अनिल दलाल ने बताया कि मुस्कान फाउंडेशन पिछले लगातार 10 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। फाउंडेशन अध्यक्ष मास्टर प्रदीप दलाल ने क
हा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की होती है। मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी रूपेंदर नांदल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन के दम पर यह साबित कर दिया है कि सफलता संसाधनों से नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से प्राप्त होती है।
विज्ञापन
वहीं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखदेव गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित दिनचर्या अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। समारोह में सम्मानित विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नंदे पहलवान, काला, राकेश, कप्तान जीत, मोनू सरपंच मातन, दीपक दलाल, साधु राम, सुनीता, मास्टर राजरूप, धर्मेंद्र दलाल, मास्टर वीरेंद्र, इंद्रावती, सविता दलाल, सूरजमल फौजी व अन्य मौजूद रहे।

Trending Videos