{"_id":"6a14af78d2438ee527064e1c","slug":"only-six-days-left-for-admission-registration-process-going-slow-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124023-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए पंजीकरण के मात्र छह दिन शेष, प्रक्रिया चल रही धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए पंजीकरण के मात्र छह दिन शेष, प्रक्रिया चल रही धीमी
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण कराती छात्राएं। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद प्रक्रिया अभी धीमी बनी हुई है। विद्यार्थियों के पास अब केवल छह दिन शेष हैं और 31 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते पंजीकरण पूरा करने की अपील की है, ताकि वे दाखिले से वंचित न रहें। इस बार भी विद्यार्थियों की पहली पसंद बीए पाठ्यक्रम बना हुआ है।
शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज जसौर खेड़ी में सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी और उसी दिन से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं से अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार पाठ्यक्रम चुनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। साथ ही रविवार को भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
कॉलेज में छात्राओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और सब्जेक्ट काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है, जहां अनुभवी प्राध्यापिकाएं मार्गदर्शन दे रही हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीए पाठ्यक्रम के प्रति सबसे अधिक रुचि देखने को मिल रही है। वहीं बीकॉम, बीसीए और बीएससी में भी छात्राएं करियर संभावनाओं को देखते हुए आवेदन कर रही हैं। प्रवेश के लिए 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, डोमिसाइल, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

Trending Videos