{"_id":"6a14b147dc30f8ebcb099cf1","slug":"42-lakh-will-be-spent-on-laying-mastic-layer-on-the-streets-of-ward-5-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124026-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 लाख से वार्ड-5 की गलियों पर बिछेगी मेस्टिक परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 लाख से वार्ड-5 की गलियों पर बिछेगी मेस्टिक परत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर-5 की कई जर्जर गलियों की अब नई सूरत नजर आएगी। नगर परिषद की ओर से वार्ड में मेस्टिक परत बिछाकर गलियों का सुधार कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से टूटी और गड्ढों से भरी गलियों से परेशान लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, वार्ड की अधिकांश सीसी गलियां समय के साथ खराब हो चुकी हैं। कई जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वार्ड वासियों की ओर से लगातार गलियों की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
नगर परिषद ने समस्या के समाधान के लिए गलियों पर मेस्टिक परत बिछाने का निर्णय लिया है। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के अनुसार पुरानी सीसी गलियों को पूरी तरह उखाड़ने की बजाय उन पर विशेष तकनीक से मेस्टिक परत डाली जाएगी। इससे गलियों का लेवल भी सही बना रहेगा और गड्ढों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही निर्माण कार्य में कम समय लगेगा और लोगों को ज्यादा असुविधा भी नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेस्टिक परत को अधिक टिकाऊ माना जाता है। यह सड़क और गलियों की सतह को मजबूत बनाती है तथा पानी के असर से जल्दी खराब नहीं होती। उनका कहना है कि कार्य शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से वार्ड की प्रमुख गलियों को कवर किया जाएगा।

Trending Videos