{"_id":"6a14be799b1117a18d033a10","slug":"tubewell-workers-face-problems-due-to-non-payment-of-salaries-bank-installments-bounce-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1028911-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सैलरी न मिलने से ट्यूबवेल कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी, बैंक किस्तें हुईं बाउंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सैलरी न मिलने से ट्यूबवेल कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी, बैंक किस्तें हुईं बाउंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनीमाजरा। सब डिवीजन-22, मौलीजागरां के ट्यूबवेल कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि 25 मई बीत जाने के बावजूद उनके खातों में सैलरी नहीं पहुंची, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों के अनुसार वे सनराइज एंटरप्राइजेज ठेकेदार के अधीन कार्यरत हैं। वेतन न मिलने के कारण बैंक और लोन की किस्तें बाउंस हो चुकी हैं, जबकि मकान मालिक किराये को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि राशन और घरेलू जरूरतों का इंतजाम करना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।
कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन में देरी पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। हर महीने उन्हें सैलरी के लिए इंतजार करना पड़ता है, जबकि प्रशासन के निर्देश हैं कि प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन जारी हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
मामला उठाते हुए कांग्रेस जिला महासचिव पवनदीप सिंह सनी ने कहा कि कर्मचारियों के लगातार फोन आ रहे हैं और वे आर्थिक परेशानियां साझा कर रहे हैं। उन्होंने चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा से लंबित वेतन तुरंत जारी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं, इसलिए प्रशासन मानवीय आधार पर तुरंत हस्तक्षेप करे।

Trending Videos