{"_id":"6a14bf7f23061e9d550b3a58","slug":"single-use-plastic-cups-banned-in-pu-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1028991-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में सिंगल यूज प्लास्टिक कप पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में सिंगल यूज प्लास्टिक कप पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में अब सिंगल यूज प्लास्टिक कप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। विद्यार्थियों की ओर से लंबे समय से कैंपस में प्लास्टिक कप के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर शिकायत की जा रही थी। छात्रों का कहना था कि प्लास्टिक कप न सिर्फ पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हैं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालते हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। प्रशासन ने कहा कि गर्म पेय पदार्थ प्लास्टिक कप में देने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा कैंपस में प्लास्टिक कचरा भी लगातार बढ़ रहा था। अब कैंपस की कैंटीनों और दुकानों में कागज या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे कैंपस साफ-सुथरा रहेगा और छात्रों के स्वास्थ्य की भी बेहतर सुरक्षा हो सकेगी।
Trending Videos