{"_id":"6a14beafec77344e940941ea","slug":"cylinder-explodes-in-budail-house-blown-to-pieces-six-people-injured-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1029530-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सभी केंद्र...लीड अपडेट\nबुड़ैल में सिलिंडर फटे, जोरदार धमाकों में मकान के परखच्चे उड़े, एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सभी केंद्र...लीड अपडेट बुड़ैल में सिलिंडर फटे, जोरदार धमाकों में मकान के परखच्चे उड़े, एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुड़ैल में सिलिंडर फटे, जोरदार धमाकों में मकान के परखच्चे उड़े, एक की मौत, तीन गंभीर
पांच लोग झुलसे, धमाके के बाद गली में तड़पते रहे घायल, आसपास के लोगों ने बाइक पर पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-45 बुड़ैल के मकान नंबर-900 में सोमवार शाम करीब सात बजे गैस सिलिंडर फटने से लगातार दो से तीन जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। वहीं मकान के परखच्चे उड़ गए। गैस सिलिंडरों के दबाव से दीवारें तक टूट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
बुड़ैल चौकी इंचार्ज नवीन ने बताया कि मामले में आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अवैध गैस रीफिलिंग के दौरान लीकेज होने से धमाका हुआ। हादसे में मुन्ना नामक व्यक्ति की मौत हुई है जो विजय कुमार के साथ किराये पर रहता था। पुलिस के अनुसार सभी घायल मकान नंबर-900 में ही रह रहे थे। वहीं, विजय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाकों के तुरंत बाद घर में आग फैल गई और अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग छत के रास्ते बाहर निकले जबकि तीन लोग आग से झुलसी हालत में गली में दर्द से तड़पते हुए मदद मांगते रहे। आसपास के लोगों ने बिना देर किए घायलों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-45 डिस्पेंसरी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल भेज दिया गया। वहां से गंभीर घायलों की पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना प्रभारी शादी लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। काफी मशक्कत के बाद आग और हालात पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मकान के अंदर अवैध रूप से गैस सिलिंडर रीफिलिंग का कारोबार चल रहा था। हादसे के समय दो लोग गैस भरवाने के लिए घर के अंदर मौजूद थे और उसी दौरान धमाके हो गए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शहबाद राठी ने कहा कि विजय कुमार मकान में रहता है और घर के आगे किराने की दुकान किराये पर चलाता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले करीब छह महीनों से घर में बड़ी संख्या में सिलिंडर स्टोर किए जा रहे थे और गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के साथ अवैध रीफिलिंग का काम चल रहा था। उनका कहना है कि गैस आपूर्ति प्रभावित होने के बाद इलाके में सिलिंडरों का स्टॉक जमा किया जाने लगा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बुड़ैल क्षेत्र में कई जगहों पर सिलिंडर रीफिलिंग का अवैध कारोबार चल रहा है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग, पुलिस और एंबुलेंस टीमों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुड़ैल की तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं और केवल फायर बाइक ही अंदर जा पाई। एंबुलेंस को भी काफी दूर रोकना पड़ा।
मौके से मिले कई सिलिंडर
पुलिस ने घटनास्थल से दो फटे हुए सिलिंडरों के अलावा पांच बड़े और दस छोटे सिलिंडर बरामद किए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घर के अंदर रखे अन्य सिलिंडरों को बाहर निकालकर बड़े हादसे को टालने की कोशिश की। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच कुछ लोगों ने घटना के वीडियो भी बना लिए, जिनमें धमाकों के बाद मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है।
लोगों में दहशत फैली
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। धमाकों के बाद इलाके की बिजली के तार भी लटक गए, जिससे लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों को भी काफी दूरी पैदल चलकर मौके तक पहुंचना पड़ा।

Trending Videos