सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Property of 21 Criminals and Drug Smugglers will be Seize in Purnia bihar

Bihar: पूर्णिया में अपराधियों पर बड़े एक्शन की तैयारी; 21 माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त; कोर्ट से नोटिस जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

Bihar: पूर्णिया में अवैध कारोबार और संगठित अपराध के जरिए संपत्ति अर्जित करने वाले 21 चिह्नित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट ने इन आरोपियों को नोटिस जारी कर उनकी संपत्ति के स्रोत, आय और आईटीआर से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

Property of 21 Criminals and Drug Smugglers will be Seize in Purnia bihar
पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में अवैध कारोबार और संगठित अपराध के जरिए अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि जिले में विभिन्न अवैध धंधों से जुड़े कुल 21 चिह्नित लोगों को न्यायालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन मामलों में विभिन्न थानों के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अलग-अलग अदालतों में संपत्ति जब्ती को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है।



नारकोटिक्स और शराब कारोबार से जुड़े आरोपी निशाने पर
चिह्नित किए गए इन 21 लोगों में नारकोटिक्स (मादक पदार्थों की तस्करी) और अवैध शराब के धंधे से जुड़े आरोपियों की संख्या सबसे अधिक है। एसपी ने बताया कि न्यायालय के माध्यम से इन लोगों से यह जानकारी मांगी जाएगी कि उनके द्वारा अर्जित संपत्ति का वास्तविक स्रोत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आय और आईटीआर दस्तावेजों की होगी जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के आय के साधनों और इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। यदि संबंधित आरोपी अदालत को अपनी संपत्ति का वैध ब्यौरा देने में असमर्थ रहते हैं, तो उनके खिलाफ आगे जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


नए आपराधिक कानूनों के तहत हो रही कार्रवाई
यह पूरी प्रक्रिया 1 जुलाई 2024 से देश में लागू नए आपराधिक कानूनों के तहत की जा रही है। इन कानूनों में पुलिस को अपराध की कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त करने के विशेष अधिकार दिए गए हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के लिए न्यायालय की अनुमति अनिवार्य होती है।

डीजीपी के निर्देश पर चल रहा अभियान
डीजीपी के निर्देश पर पूरे बिहार में अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी 40 पुलिस जिलों से मिले प्रस्तावों के आधार पर एक व्यापक सूची तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से परेशान बिहार! बारिश के लिए वैशाली में शुरू हुआ हवन-यज्ञ, भोलेनाथ से राहत की प्रार्थना

बिहार में 1434 अपराधियों की संपत्ति जब्ती की तैयारीोो
हाल के दिनों में बिहार पुलिस ने राज्यभर के कुल 1434 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया मुख्य रूप से शामिल हैं। पूर्णिया जिले में 21 लोगों पर शुरू हुई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed