{"_id":"6a1879fef0d38439cf03b955","slug":"maryam-nawaz-undergoes-surgery-in-lahore-claims-to-be-handling-government-affairs-from-the-hospital-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरियम नवाज की लाहौर में सर्जरी: अस्पताल से ही सरकारी कामकाज देखने का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मरियम नवाज की लाहौर में सर्जरी: अस्पताल से ही सरकारी कामकाज देखने का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 28 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की लाहौर में सर्जरी हुई है। सर्जरी के तुरंत बाद उनके काम करने के दावों पर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मरियम नवाज
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की लाहौर के एक अस्पताल में बड़ी सर्जरी हुई है। प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरियम नवाज का ऑपरेशन लाहौर के शरीफ मेडिकल सिटी अस्पताल में हुआ। सर्जरी पूरी होने के बाद उन्हें उनके निवास स्थान 'जति उमरा' में शिफ्ट कर दिया गया है।
मंत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री ने राज्य के महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की निगरानी की। उन्होंने ईद-उल-अजहा के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सरकारी मामलों पर नजर रखी। हालांकि, मंत्री ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया कि यह सर्जरी किस वजह से की गई थी। सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के एक सूत्र ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री को थायराइड से संबंधित कुछ समस्याएं थीं। संभव है कि यह ऑपरेशन उसी समस्या के समाधान के लिए किया गया हो।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इस बात को लेकर हैरान हैं कि सर्जरी के तुरंत बाद कोई व्यक्ति सरकारी कामकाज कैसे देख सकता है। अदील नाम के एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ने 'एक्स' पर लिखा कि किसी भी बड़े ऑपरेशन के बाद मरीज को पूरी तरह होश में आने में कम से कम 24 से 48 घंटे का समय लगता है। एनेस्थीसिया और तेज दर्द निवारक दवाओं के असर के कारण मरीज को पूरे दिन नींद आती रहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में अचानक पूरे प्रांत की जिम्मेदारी संभालना मुमकिन नहीं लगता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद इन लोगों को 'बड़ी सर्जरी' का सही अर्थ ही नहीं पता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: तुर्किये के काला सागर तट के पास तीन तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला, यूक्रेन पर हमले का शक
दूसरी तरफ, कुछ लोग मरियम नवाज के इस जज्बे की सराहना भी कर रहे हैं। शामिला नाम की एक यूजर ने लिखा कि अपनी खराब सेहत के बावजूद मुख्यमंत्री का राज्य के मामलों की देखरेख करना काबिले तारीफ है। उन्होंने मरियम नवाज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की। बता दें कि, मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी हैं। वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी की प्रमुख नेताओं में से एक हैं।

Trending Videos