{"_id":"6a186c28c063004078095a67","slug":"drone-attack-on-oil-tankers-in-black-sea-near-turkiye-russia-ukraine-war-shadow-fleet-news-and-updates-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: तुर्किये के काला सागर तट के पास तीन तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला, यूक्रेन पर हमले का शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: तुर्किये के काला सागर तट के पास तीन तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला, यूक्रेन पर हमले का शक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 28 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
काला सागर में शैडो फ्लीट पर हमला।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुर्किये के काला सागर तट के पास गुरुवार को तीन तेल टैंकरों पर ड्रोन से हमला किया गया। एक शिपिंग एजेंसी ने यह जानकारी दी। हमले का शिकार बने सभी जहाज पश्चिमी देशों की प्रतिबंध सूची में शामिल बताए जा रहे हैं। इन जहाजों को रूस के तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात के लिए इस्तेमाल होने वाले तथाकथित “शैडो फ्लीट” का हिस्सा माना जाता है, जो यूक्रेन युद्ध के कारण मॉस्को पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए संचालित किए जा रहे हैं।
शिपिंग एजेंसी ट्रिबेका शिपिंग के अनुसार, पलाऊ ध्वज वाला जहाज ‘जेम्स II’ सिनोप प्रांत के तुर्केली जिले से करीब 80 किलोमीटर उत्तर में समुद्र में यात्रा कर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उस समय जहाज में कोई माल नहीं था।
Trending Videos

एजेंसी के मुताबिक, सिएरा लियोन ध्वज वाले ‘अल्तूरा’ और ‘वेलोरा’ नामक जहाज पास के समुद्री क्षेत्र में जहाज-से-जहाज परिचालन कर रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। तीनों जहाजों के चालक दल सुरक्षित बताए गए हैं। सहायता के लिए तुर्किये के तटरक्षक बल के जहाजों को मौके पर भेजा गया। हमलों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन या देश ने नहीं ली है। तुर्किये के अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।
अल्तूरा जहाज इससे पहले 26 मार्च को भी हमले का शिकार हुआ था। उस समय बोस्फोरस के काला सागर प्रवेश द्वार के पास एक नौसैनिक ड्रोन ने उसे निशाना बनाया था, जिससे जहाज के ब्रिज और इंजन रूम को नुकसान पहुंचा था।

ओपनसैंक्शंस वेबसाइट के अनुसार, ‘अल्तूरा’ और ‘वेलोरा’ तुर्किये स्थित पेरगामोन शिपिंग कंपनी के स्वामित्व में हैं। वहीं ‘जेम्स II’ का स्वामित्व मार्शल आइलैंड्स में पंजीकृत जेम्स नेविगेशन कंपनी के पास है। पिछले वर्ष नवंबर में तुर्किये सरकार ने काला सागर में दो तेल टैंकरों पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए कहा था कि इससे समुद्री यातायात, लोगों की जान-माल और पर्यावरण सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है।
यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन ने रूसी जहाजों के खिलाफ कई सफल नौसैनिक हमले किए हैं। इनमें विस्फोटकों से लैस समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल प्रमुख रूप से किया गया है। हालांकि अब तक यूक्रेनी अभियान मुख्य रूप से उत्तरी काला सागर तक सीमित रहे हैं।