सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Husband and wife died bitten by a silent killer snake in Barmer

Barmer News: बाड़मेर में साइलेंट किलर सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत, 5 वर्षीय बेटे का इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 03:05 PM IST
Husband and wife died bitten by a silent killer snake in Barmer
बाड़मेर जिले में सांप के काटने से एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। यह दर्दनाक घटना सेड़वा क्षेत्र के फागलिया गांव की है, जहां परिवार शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।

रात में सोते समय सांप ने बनाया शिकार
फागलिया निवासी श्रवणराम मेघवाल (28), उनकी पत्नी लाछी (23) और पुत्र विकास (5) घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने तीनों को काट लिया। रविवार तड़के तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सेड़वा अस्पताल लेकर पहुंचे।

पत्नी-पति ने तोड़ा दम
अस्पताल में उपचार के दौरान लाछी की मौत हो गई। वहीं, श्रवणराम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सांचौर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार का पांच वर्षीय बेटा विकास फिलहाल जोधपुर स्थित एम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

'पीवणा' सांप को माना जा रहा घटना की वजह
स्थानीय स्तर पर सांपों की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना संभवतः उस सांप के काटने से हुई है, जिसे क्षेत्रीय भाषा में ‘पीवणा’ कहा जाता है। ग्रामीण इलाकों में इसे ‘साइलेंट किलर’ के नाम से भी जाना जाता है।

दर्द का एहसास नहीं होने से बढ़ जाता है खतरा
बताया जाता है कि इस सांप के दांत बेहद छोटे होते हैं और इसके काटने पर बहुत कम या लगभग न के बराबर दर्द महसूस होता है। इसी वजह से कई बार पीड़ित को तुरंत पता नहीं चल पाता कि उन्हें सांप ने काटा है।

यह भी पढ़ें: बालोतरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत, चार सगे भाइयों की मौत; गांव में पसरा मातम

रेगिस्तानी इलाकों में ज्यादा सक्रिय रहता है यह सांप
विशेषज्ञों के अनुसार, यह सांप मुख्य रूप से सीमावर्ती और रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह रात के समय अधिक सक्रिय रहता है। इसके विष का असर तेजी से शरीर में फैल सकता है और समय पर उपचार नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में घर के बाहर सोते समय विशेष सावधानी बरतें और सांप काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा के बीते साढ़े चार साल, 20 कंपनियों से करार के बावजूद तीन ही ले रहीं आकार, ज्यादातर प्लॉट पड़े खाली

16 Jun 2026

गुरुग्राम में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

16 Jun 2026

अयोध्या: ककोली मोड़ पर कार तालाब में गिरी, 3 लोग बाल-बाल बचे

16 Jun 2026

पठानकोट में बारिश

मोगा बधनी कलां पुलिस ने हेरोइन व नशीली गोलियां के साथ महिला को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

मोगा में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी पर मामला दर्ज

16 Jun 2026

मोगा में नशा न मिलने पर 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

16 Jun 2026
विज्ञापन

मोगा के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में महिला ने गोलक के ऊपर रखी संदिग्ध वस्तु

16 Jun 2026

मोगा पुलिस की CIA टीम ने पांच नशा तस्कर किए गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन और कार बरामद

16 Jun 2026

फिरोजपुर में पनग्रेन में करोड़ों रुपये का बारदाना घोटाला

Tikamgarh News: नकली सोयाबीन बीज के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 58 क्विंटल बीज जब्त; देखें वीडियो

16 Jun 2026

सुनाम में बरसात से माैसम सुहाना

16 Jun 2026

राम मंदिर गबन: कई घंटों तक मंदिर के अंदर रही एसआईटी, हुई जांच पड़ताल

16 Jun 2026

मकान में आग से पांच बकरियां झुलसीं, पीड़ित ने पड़ोसियों पर रंजिशन आग लगाने का लगाया आरोप

16 Jun 2026

साढ़े तीन क्विंटल गांजा के साथ चार गिरफ्तार, मामले की जानकरी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति

16 Jun 2026

वाराणसी में 50 ताजियों के जुलूस पर रहेगी ड्रोन से निगरानी; VIDEO

16 Jun 2026

डीएम को सौंपा ज्ञापन, किन्नर आश्रम बनवाने की मांग; VIDEO

16 Jun 2026

भूमि अधिग्रहण के विरोध में शास्त्री घाट पर किसानों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

16 Jun 2026

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, VIDEO

16 Jun 2026

वाराणसी में गोली मार कर बुजुर्ग की हत्या, VIDEO

16 Jun 2026

लाल रंग की चुनरी एवं कमल, गुलाब, दौना, बेला के फूल से हुआ मां शीतला का श्रृंगार; VIDEO

15 Jun 2026

Bihar : 12 दिन बाद रौशन आनंद जेल से हुए रिहा, खान सर पर लगाए बड़े आरोप, क्या है पूरा सच?

15 Jun 2026

अयोध्या: करीब साढ़े सात घंटे चली राम मंदिर में जांच, 15 दिन में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

15 Jun 2026

दिल्ली में सोमवार को बदला मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव

15 Jun 2026

दिल्ली में AAP कार्यकर्ता की हत्या, सिर-चेहरे-सीने में लगीं 10 गोली

15 Jun 2026

अकराबाद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का आयोजन

15 Jun 2026

यात्री सुविधा दिवस पर दिया पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश

15 Jun 2026

Sonam Raghuvanshi: पहली बार सामने आई Raja Raghuvanshi केस की आरोपी सोनम, किए चौंकाने वाले खुलासे

15 Jun 2026

सरकारी खरीद में स्वदेशी उत्पादों का बढ़ेगा दबदबा

15 Jun 2026

Meerut: शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने मासिक बैठक में खेले खूब गेम, गाना गाकर लिया आनंद

15 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed