Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Youth's Body Found in Fields in Indri, Karnal; Allegations of Murder by Throwing Acid on Face
{"_id":"6a15853ecfd86856a9054685","slug":"video-youths-body-found-in-fields-in-indri-karnal-allegations-of-murder-by-throwing-acid-on-face-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल के इंद्री में खेतों में मिला युवक का शव, चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के इंद्री में खेतों में मिला युवक का शव, चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या का आरोप
क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर तेजाब डाला गया था और शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने कुछ युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने और पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंद्री के सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान इंद्री क्षेत्र के गांव चुरनी जागीर निवासी 22 वर्षीय बॉबी के रूप में हुई है। उसका शव नन्हेड़ा गांव के पास खेतों में पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह संगोहा गांव के कुछ युवक बॉबी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। बॉबी ने परिवार को बताया था कि वह पास में ही जा रहा है और जल्द लौट आएगा, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर पुलिस ने सूचना दी कि नन्हेड़ा गांव के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला है।
मृतक के भाई प्रिंस का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बॉबी के चेहरे पर तेजाब डाला गया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। शव खेतों में फेंका हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि संगोहा गांव के कुछ युवकों के साथ बॉबी की करीब डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। इस दौरान उस पर तीन बार हमला भी किया गया, लेकिन हर बार वह बच निकला।
परिजनों का कहना है कि पहले भी 20 से 25 लोगों के साथ विवाद हुआ था। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था, जिसको लेकर अदालत में मामला भी चला, लेकिन आरोपी बरी हो गए थे। इसके बाद से लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने पहले ही बॉबी को जान से मारने की धमकी दी थी और अब उसी धमकी को अंजाम दिया गया है।
थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।