Meerut News: साकेत आईटीआई में 17 जून को रोजगार मेला, 5000 युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
मेरठ के साकेत आईटीआई परिसर में 17 जून को विशाल रोजगार मेले का आयोजन होगा। 50 से अधिक कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी और 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार व अप्रेंटिसशिप के अवसर मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ। तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, साकेत परिसर में 17 जून को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और पांच हजार से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों के युवा इस रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे।
50 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें एलएंडटी, एसडीवी एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड, सी-डैक, लेगप्रो सॉल्यूशन, आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विसेज, होली हर्ब्स, पुखराज हेल्थ केयर, डॉ. रेड्डी फाउंडेशन और जैन क्लीन टेक प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: मंदिर के करीब ठेका, दिन-रात लोग पीते हैं शराब, नाले में मिले पांच शव, कार्रवाई की उठी मांग
तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा लाभ
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मेले में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक तथा अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों से शिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
‘रोजगार भी-सम्मान भी’ अभियान को मिलेगा बल
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के ‘रोजगार भी-सम्मान भी’ संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
युवाओं के लिए बड़ी राहत
रोजगार मेले के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी और प्रशिक्षण के अवसर मिलने से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। इससे रोजगार की तलाश कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को सीधे कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।