सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collides with a tree branch lying on the roadside, mother and son injured

Jalaun News: सड़क किनारे पड़ी पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a tree branch lying on the roadside, mother and son injured
विज्ञापन
कोंच। आंधी में गिरे पेड़ की टहनी से बाइक के टकराने पर मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात कोंच-उरई रोड पर घटी। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
Trending Videos


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी सोम कुमार (19), मां अर्चना देवी (45) के साथ रिश्तेदारी में आयोजित लगन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उरई रोड स्थित ग्राम भदारी के पास सड़क किनारे गिरे पेड़ की एक बड़ी टहनी से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी कोंच भर्ती कराया। राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े पेड़ों और उनकी टूटी हुई टहनियों को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि ये पेड़ और उनकी शाखाएं राहगीरों के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed