{"_id":"6a231bd119f7c1872906771a","slug":"four-smugglers-arrested-over-24-kg-of-ganja-recovered-orai-news-c-224-1-ori1005-145122-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार तस्कर गिरफ्तार, 24 किलो से अधिक गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार तस्कर गिरफ्तार, 24 किलो से अधिक गांजा बरामद
विज्ञापन
फोटो - 02 पुलिस गिरफ्त में आरोपी गांजा तस्कर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात कोटरा रोड स्थित एक्सप्रेसवे पुल के नीचे बैठे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 किलो 715 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजे की अंतरजनपदीय स्तर पर तस्करी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
डकोर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक्सप्रेसवे पुल के नीचे कुछ युवक बैग लेकर बैठे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चारों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 24 किलो 715 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में जालौन के खंडेराव निवासी राहुल सिंह कुशवाहा, उरई के मोहल्ला शिवपुरी निवासी दीपक कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा तथा झांसी जनपद के समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छेवटा निवासी रवि कुमार रायकवार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 930 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह गांजा एक अन्य व्यक्ति तक पहुंचाना था, जो विभिन्न जनपदों में इसकी बिक्री करता है। हालांकि आरोपितों ने बताया कि वे उस व्यक्ति से कभी सीधे नहीं मिले हैं और केवल सप्लाई का काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Trending Videos