सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elderly woman going to listen to Katha dies in a road accident

Deoria News: कथा सुनने जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman going to listen to Katha dies in a road accident
मृतका के दरवाजे पर लगी भीड़
विज्ञापन
बघौचघाट। बघौचघाट कस्बा की 65 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सखनी स्थित बाबा चंद्रनाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने जा रही थीं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार खनुआ नदी घाट पर कर दिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बघौचघाट कस्बा निवासी शशि राय (65) पत्नी बृजकिशोर राय रविवार की रात कथा सुनने के लिए बाइक से सखनी जा रही थीं। मंदिर से कुछ दूर पहले सखनी मार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उन्हें देवरिया के एक निजी अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि शशि राय अपने पति के साथ गोरखपुर में रहती थीं और महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव आई थीं। परिजनों ने खनुआ नदी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed