{"_id":"69936124488429080c060710","slug":"a-400-kva-transformer-burned-leaving-two-wards-without-power-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-175115-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला, दो वार्डों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला, दो वार्डों की बिजली ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रविवार की रात जल गया। इससे करीब 15 हजार की आबादी पिछले 24 घंटे से अंधेरे में रहने को मजबूर है। विद्युत विभाग की ओर से अब तक नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक भरौली और वार्ड नंबर छह पूर्वी इचौना को बिजली आपूर्ति देने वाला 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अचानक फुंक गया। इसके चलते दोनों वार्डों की बिजली ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे रात के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। वार्ड नंबर छह पूर्वी इचौना के सभासद अशोक गुप्ता और वार्ड नंबर एक भरौली के सभासद हरिश्चन्द्र प्रसाद ने विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र देकर अविलंब ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की है।
Trending Videos