{"_id":"699360ddb5f77c8d980ebb4c","slug":"road-will-be-built-soon-in-ramauli-mohalla-deoria-news-c-208-1-deo1026-175076-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रमौली मोहल्ले में जल्द बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रमौली मोहल्ले में जल्द बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत के रमौली मोहल्ले में आरसीसी रोड के निर्माण कार्य के लिए नगर प्रशासन की तरफ से भेजी गई परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 36 लाख रुपये जारी हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
हेतिमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 (रमौली) में सुग्रीव गुप्ता के घर से प्रधानमंत्री सड़क तक करीब साढ़े तीन सौ मीटर मुख्य सड़क ज्यादा दिनों से टूटी पड़ी थी। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से इस सड़क को आरसीसी कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
शासन स्तर से इस परियोजना की स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृत 36 लाख रुपये शासन स्तर से जारी हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा देगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है। सभासद आरती देवी सहित वार्ड के लोगों का कहना है कि इससे काफी सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos