सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family murdered daughter after seeing her talking to her lover on phone in bareilly

UP: रात में प्रेमी से संग ये काम कर रही थी बेटी, परिवार ने मारा; युवती के हाथ पर लिखे इस शब्द से उलझी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 27 May 2026 08:42 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

यूपी के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। परिवार ने बेटी को प्रेमी से फोन पर बात करते देखा तो उसकी हत्या कर दी। परिजन जल्दी से अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जांच में चौंकाने वाला मामला खुला।

family murdered daughter after seeing her talking to her lover on phone in bareilly
bareilly murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना इलाके के गांव बरसेर में सोमवार रात परिवार के लोगों ने ही आन की खातिर एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे बेरहमी से पीटा भी गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर मंगलवार रात परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Trending Videos


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बरसेर गांव निवासी महेंद्र कश्यप की 18 साल की बेटी क्रांति सोमवार शाम किसी से फोन पर बात कर रही थी। उसे ऐसा करते घरवालों ने देख लिया। बताते हैं कि रात में परिवारवालों ने उससे पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान गुस्साए घरवालों ने युवती को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। रात में ही क्रांति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह परिवार के लोगों ने पड़ोसियों को क्रांति की उल्टी दस्त से मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार की तैयारी थी, पुलिस पहुंची
परिजन जल्दी से अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे एसओ सिरौली विनोद कुमार ने परिजनों से जानकारी ली तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पोस्टमॉर्टम करने के लिए कहा तो परिवार वाले उसका भी विरोध करने लगे। 

कहा कि उनकी बेटी की मौत बीमारी से हुई है, पोस्टमॉर्टम नहीं कराएंगे। पुलिस ने तुरंत पंचनामा भरकर क्रांति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इससे भेद खुल गया। 

 

सांस नली अवरुद्ध होने व गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई है। यही नहीं उसके दोनों हाथों और गले पर चोट के निशान मिले। रात में अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पिता व भाई को हिरासत में ले लिया।

युवती के एक हाथ पर लिखा एके
क्रांति के एक हाथ पर एके और दूसरे हाथ पर क्रांति लिखा हुआ था। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। क्रांति के एक भाई का नाम आकाश और दूसरे का नाम अमन है। यह भी आशंका जताई जा रही है, युवती की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है।

 

सिरौली के बरसेर गांव में युवती क्रांति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पिता व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि युवती की लोकलाज के चलते परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी करेगी और सच्चाई खोलेगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed