सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   weather news

Baghpat News: लू के थपेड़ों ने किया परेशान 42 डिग्री पहुंचा तापमान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
बागपत। गर्मी से लगातार हालत खराब होती जा रही है तो लू के थपेड़े भी शरीर को झुलसा रहे हैं। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है और एक सप्ताह तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।
Trending Videos

यहां सोमवार की सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी ने विकराल रूप ले लिया और दोपहर तक लू के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर कपड़ा, आंखों पर चश्मा और हाथ में पानी की बोतल लेकर बाहर निकले। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़े ने दिनचर्या बदल दी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी एक सप्ताह ऐसे ही लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ेगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन ने भी गर्मी से बचाव के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है और तबियत खराब होने पर चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed