सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman enters house under the pretext of begging, flees with jewelry worth lakhs.

Amroha News: भीख मांगने के बहाने घर में घुसी महिला, लाखों के जेवर लेकर भागी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman enters house under the pretext of begging, flees with jewelry worth lakhs.
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मोहल्ला बगला में भीख मांगने के बहाने घर में घुसी महिला लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गई। घटना का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत अमरोहा कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


मोहल्ला बगला निवासी मोहम्मद तय्यब का परिवार रहता है। घटना के समय मोहम्मद तय्यब काम पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी किसी घरेलू कार्य से बाहर गई हुई थीं। घर में केवल उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। घर से निकलते समय उनकी पत्नी ने मुख्य गेट अंदर से बंद कर बच्चों को किसी भी अनजान व्यक्ति के लिए दरवाजा नहीं खोलने की हिदायत दी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात महिला भीख मांगने के लिए घर के बाहर पहुंची और आवाज लगाने लगी। महिला की आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद छह वर्षीय बच्ची ने दरवाजा खोल दिया। मौका मिलते ही महिला तेजी से घर के अंदर दाखिल हो गई। उस समय कमरे में रखी अलमारी की तिजोरी खुली हुई थी। महिला ने तिजोरी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए और चुपचाप मौके से फरार हो गई। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब ढाई से तीन लाख रुपये बताई जा रही है। कुछ देर बाद जब तय्यब की पत्नी घर लौटीं तो बच्चों ने उन्हें घर में आई महिला के बारे में बताया। अलमारी की जांच करने पर जेवरात गायब मिले। घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने आसपास के मोहल्लों तथा बाजार क्षेत्र में संदिग्ध महिला की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मद तय्यब भी घर पहुंच गए। बाद में उन्होंने अमरोहा कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed