सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Groom goes missing two days before the wedding, returns after several hours.

Amroha News: शादी के दो दिन पहले दूल्हा गायब, कई घंटे बाद लौटा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Groom goes missing two days before the wedding, returns after several hours.
विज्ञापन
हसनपुर। शादी के दो दिन पहल दूल्हा घर से गायब हो गया। लड़की वाले थाने पहुंच गए तो कई घंटे बाद ही दूल्हा घर पहुंच गया। बाद में पता चला कि दूल्हा शादी नहीं करना चाहता। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दूल्हा शादी के लिए तैयार हो गया।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में तय की थी। रविवार को बरात आनी थी, इससे दो दिन पहले शुक्रवार को लड़का अपने घर से अचानक गायब हो गया। लड़की वालों ने फोन किया और घर पर संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने लड़के से फोन पर संपर्क किया तो लड़का खुद ही घर पहुंच गया। बताते है कि लड़का दहेज में कार की मांग कर रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी का कहना है कि दूल्हा खुद ही घर लौट आया है अब शादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed