सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emphasis on farmers' unity at the BKU Sanyukt Morcha's brainstorming session.

Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा के चिंतन शिविर में किसानों की एकता पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on farmers' unity at the BKU Sanyukt Morcha's brainstorming session.
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा का चिंतन शिविर बृहस्पतिवार को शहवाजपुर डोर व बसैली गांव में आयोजित किया गया। चिंतन शिविर में पहुंचे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने आरोप लगाया कि आज ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा सिस्टम किसान के विरोध में खड़ा है। जिससे किसानों को मजबूती से लड़ने की जरूरत हैै। उन्होंनेे कहा किसान को जाति व मजहब में बंटने नहीं दिया जाएगा। एमएसपी गारंटी कानून व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान 32 लोगों की ग्राम कार्यकारिणी बनाई। जिनको प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, जसवंत सिंह, दलजीत सिंह, इरफान सैफी, भूरे चौधरी, अशफाक चौधरी, नवाब चौधरी, ईशाक चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन अंसार चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed