सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Train speeds did not improve even after the block ended.

Amroha News: ब्लॉक समाप्त होने के बाद भी नहीं सुधरी ट्रेनों की रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Train speeds did not improve even after the block ended.
विज्ञापन
अमरोहा। रेलवे ट्रैक पर कार्य के लिए लगाए गए ब्लॉक की अवधि समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पाया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस, अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर समेत कई ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित समय से विलंबित रहा। ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा भी प्रभावित हुईं।

पिलखुवा और कुचेसर रेलवे स्टेशन के बीच में मंगलवार को ऑटो मेटिक सिंगनल प्रणाली लगाने के लिए ब्लॉक लिया गया। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा लेकिन अब ब्लॉक समाप्त हो चुका है। उसके बाद भी कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से अमरोहा आई।जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, इंटरसिटी एक घंटा, इसके अलावा अवध असम भी तय समय से दो घंटे देरी से अमरोहा आई। गर्मी में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के रफ्तार में सुधार न होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। स्टेशन अधीक्षक जीआर मीना ने बताया कि जगह-जगह ट्रैक पर काम की वजह से ट्रेनें थोड़ी लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed