{"_id":"6a3450be1ca6b454b90b5f96","slug":"tension-between-two-groups-following-sexual-assault-on-a-boy-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166208-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बालक से दुष्कर्म दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बालक से दुष्कर्म दो पक्षों में तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिडौली। घर के बाहर खेल रहे 11 वर्षीय बालक को पड़ोसी युवक बहलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह घटना बुधवार शाम की है। गांव में रहने वाले किसान का बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक वहां पहुंचा और बालक को घुमाने के बहाने अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया।
आरोप है कि वहां युवक ने बालक के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी देते हुए मौके से भाग गया। मासूम रोता-बिलखता हुआ किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछने पर पीड़ित ने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। जैसे ही यह बात ग्रामीणों को पता चली, पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसे देखते हुए एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से ही आरोपी गांव छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।