सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Iran-US Ceasefire Brings Hope for Agra’s Footwear and Handicraft Exporters

UP: ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से खिल उठे आगरा के कारोबारी, जूता-हैंडीक्राफ्ट निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध विराम की खबर से आगरा के जूता और हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों में उत्साह है। निर्यातकों को उम्मीद है कि समुद्री रास्ते सामान्य होने से मालभाड़ा घटेगा, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और रुके हुए विदेशी ऑर्डर दोबारा मिलने लगेंगे।

Iran-US Ceasefire Brings Hope for Agra’s Footwear and Handicraft Exporters
आगरा का जूता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम से ताजनगरी के जूता और हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों के चेहरे खिल गए हैं। लाल सागर (रेड सी) संकट और मध्य पूर्व के तनाव के कारण मालभाड़े में हुई भारी वृद्धि और शिपिंग में देरी से जूझ रहे निर्यातकों को समुद्री रास्ते खुलने से फिर कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद है।


ये भी पढ़ें -  तस्वीरें: आगरा-ग्वालियर हाईवे की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से हुआ भयानक हादसा; महिला सहित तीन की जानें
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा से सालाना लगभग 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये का लेदर व नॉन-लेदर जूता यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों को निर्यात होता है। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि युद्ध विराम लागू होने पर एक्सपोर्ट व्यापार में गति आएगी। उन्होंने कहा कि इससे जूते में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोलियम आधारित उत्पादों जैसे सोल, केमिकल की बढ़ी कीमतों पर अंकुश लगेगा। समुद्री रास्ते से माल की आवाजाही सुगम होने से विदेशी कंपनियों का भारतीय उत्पादों में विश्वास और रुचि दोनों बढ़ेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक की एक गलती से खतरे में पड़ गईं पांच जिंदगियां, भयानक हुआ हादसा


वहीं, हैंडीक्राफ्ट उद्योग भी महंगे लॉजिस्टिक की मार झेल रहा है। हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने कहा कि युद्ध विराम से निर्यात को वास्तविक संजीवनी मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आएगी। युद्ध और समुद्री मार्ग परिवर्तन (केप ऑफ गुड होप के रास्ते) के कारण पैकेजिंग और लॉजिस्टिक की लागत कई गुना बढ़ गई थी और माल पहुंचने में बहुत समय लग रहा था। अब सब सामान्य होने की उम्मीद है। समुद्री मार्ग सुरक्षित होने से कंटेनरों का भाड़ा (फ्रेट चार्ज) सामान्य स्तर पर आएगा, जिससे विदेशी खरीदारों के रुके हुए ऑर्डर दोबारा आगरा के कारखानों का रुख करेंगे और जिले में निर्यात को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बसों में जोरदार टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार; सात लोग हुए घायल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed