सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl death on yamuna expressway after took down from the bus by driver

मथुरा: कोरोना के शक में रोडवेज बस चालक ने बीमार युवती को बीच रास्ते में उतारा, मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

  • दिल्ली से शिकोहाबाद जा रही बस में अचानक बिगड़ी युवती की तबीयत 
  • मांट टोल के समीप यमुना एक्सप्रेसवे पर बस चालक ने उसे नीचे उतारा 

girl death on yamuna expressway after took down from the bus by driver
एंबुलेंस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली से रोडवेज बस से जा रही युवती की तबीयत खराब होने पर चालक ने कोरोना के शक में उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर उतार दिया। बस से नीचे उतरने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामला मथुरा के मांट थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Trending Videos


फिरोजाबाद की तहसील शिकोहाबाद के गांव नगला हीरा सिंह निवासी सुशील यादव का परिवार दिल्ली के पटपडगंज में रहता है। सुशील यादव निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है, जबकि उसका बेटा विपिन वहां टैक्सी चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार शाम को सुशील की पत्नी सर्वेश कुमारी और पुत्री हंसिका (19) रोडवेज बस से शिकोहाबाद आ रहे थे। विपिन और उसकी पत्नी दीप्ति बाइक से आ रहे थे। पथरी की बीमारी से पीड़ित हंसिका की मांट टोल से पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

युवती की हालत देख शोर मचाने लगी थीं सवारियां

यह देखकर बस में सवार अन्य लोगों ने कोरोना का शक जाहिर कर शोर मचाना शुरू कर दिया। टोल से करीब 200 मीटर पहले बस चालक ने बस रोककर मां-बेटी को उतार दिया और बस को आगरा की ओर भगा ले गया। 

बस से उतरते ही हंसिका तड़पने लगी और थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला व प्रभारी टोल चौकी प्रभारी प्रवीण पांडेय मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानकारी पाकर सीओ रविकांत पाराशर ने भी टोल चौकी पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। मृतका के भाई विपिन ने बताया कि हंसिका को पथरी की दिक्कत थी, पर पता नहीं बस में उसे क्या दिक्कत हुई, जो उसकी मौत हो गई।


कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य खबरें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed