UPSC CAPF AC 2026: यूपीएससी में सहायक कमांडेंट के 349 पदों पर भर्ती, स्नातक की डिग्री वाले करें आवेदन
UPSC CAPF AC Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएपीएफ एसी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विस्तार
UPSC CAPF AC Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट 2026 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में सहायक कमांडेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| बल का नाम | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| सीमा सुरक्षा बल (BSF) | 108 |
| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) | 106 |
| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) | 12 |
| सशस्त्र सीमा बल (SSB) | 53 |
| केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) | 70 |
| कुल | 349 |
UPSC CAPF 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमानुसार छूट लागू)।
- अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार को CAPF पदों के लिए UPSC द्वारा निर्धारित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करना होगा।
देखें अहम तिथियां
आयोजन
तारीख / समय
अधिसूचना जारी होने की तिथि
20 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि
20 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
12 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि (आयु)
1 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा की तिथि
19 जुलाई 2026
पेपर I का समय
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर II का समय
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
प्रश्न पत्र प्रस्तुतियों के लिए विंडो
परीक्षा के बाद तीसरे दिन से सातवें दिन तक (शाम 6:00 बजे तक)
क्या है जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि?
ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर, तथा फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस) का विवरण देना होगा। आवेदन की सुविधा केवल 12 मार्च 2026 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी और किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSC CAPF 2026: कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 तय किया गया है, जबकि एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
यूपीएससी CAPF परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल परीक्षण और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
UPSC CAPF AC 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें और यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर (URN) प्राप्त करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- Common Application Form (CAF) भरें और आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- परीक्षा-विशिष्ट मॉड्यूल में परीक्षा केंद्र का चयन करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र की जानकारी अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।