सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4-Hour Rhinoplasty Transforms Young Woman’s Life at SN Medical College

UP: जन्मजात टेढ़ी और चपटी थी नाक, एसएन के चिकित्सकों ने कर दिया कमाल; चार घंटे की सर्जरी से बदली जिंदगी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टिक सर्जरी विभाग की टीम ने 22 वर्षीय युवती की जन्मजात टेढ़ी और चपटी नाक की सफल राइनोप्लास्टी कर उसे नया आत्मविश्वास दिया। चार घंटे चली सर्जरी के बाद नाक सीधी हुई और आवाज भी सामान्य हो गई।

4-Hour Rhinoplasty Transforms Young Woman’s Life at SN Medical College
सर्जरी से पहले और बाद की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने राइनोप्लास्टी कर टेढ़ी नाक को सीधा कर खूबसूरत बना दिया। मरीज की आवाज भी सामान्य हो गई है। ऑपरेशन चार घंटे तक चला। मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया है। एसएन में निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
Trending Videos


प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि बरहन निवासी 22 साल की युवती की नाक जन्मजात चपटी और टेढ़ी थी। इससे उसकी आवाज में भी भारीपन था। एसएन में आने पर उसकी जांच की गई। इसके बाद राइनोप्लास्टी की गई। इसमें पसली की हड्डी लेकर नाक की हड्डी को सीधा किया गया। एक सप्ताह तक मरीज को भर्ती रखा गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की नाक सीधी होने के साथ आवाज भी सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन में डॉ. ऋषभ यादव, डॉ. मनु बंसल और डॉ. सुलभ गर्ग भी रहे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू होने के बाद कास्मेटिक सर्जरी की भी सुविधा मिल रही है। निजी अस्पताल में इसका खर्च डेढ़ से दो लाख रुपये है। यहां निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed