फिरोजाबाद: मतस्य विभाग के सहायक निदेशक सहित 19 कोरोना संक्रमित, आंकड़ा 400 के करीब
फिरोजाबाद में 15 जून तक 393 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 287 ठीक हो गए हैं। मृतक संख्या 19 है। जिले में अभी 87 सक्रिय मामले हैं।
विस्तार
फिरोजाबाद में सोमवार को 19 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें सिरसागंज के पूर्व पालिकाध्यक्ष, स्वास्थकर्मी और मतस्य विभाग के सहायक निदेशक भी शामिल हैं। बाहर से आए पांच प्रवासी श्रमिक भी संक्रमित मिले हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी सहित उनके परिवार के तीन सदस्य और संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 393 हो गया है।
सिरसागंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। खांसी, जुकाम की शिकायत पर उन्होंने 12 जून को कोरोना की जांच कराई थी। महावीर नगर गली नंबर छह में एक संक्रमित मिला है। यह मरीज जिला अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन है।
मतस्य विभाग के अधिकारी भी संक्रमित
मतस्य विभाग के सहायक निदेशक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वो टूंडला में एटा रोड पर रहते हैं। जैन नगर में भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। नगला बरी निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी एवं उसके परिवार के तीन और सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी की पत्नी और मां सहित चार लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
हाथवंत क्षेत्र के गांव संदलपुर में एक ही परिवार के चार और कोरोना संक्रमित मिले। इसी परिवार के पूर्व में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब यह इलाका हॉटस्पॉट बन गया है। खैरगढ़ के गांव कुड़ी में दिल्ली से आए दो प्रवासी पॉजिविट मिले हैं।
इधर, सिरसागंज के गांव नगला फौजी में दिल्ली से आए चाचा-भतीजे भी संक्रमित मिले। एका के गांव आपुर में एक नया केस मिला है। यह युवक भी दिल्ली से आया है। रसूलपुर गली नंबर चार में कोरोना का एक मरीज और मिल गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी नए मरीजों को आइसोलेट किया है।
कोरोना संक्रमित (15 जून तक)
कोरोना मुक्त हुए लोगों की संख्या - 287
कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या - 19
जिले में सक्रिय मामले - 87
जिले से बाहर इलाज करा रहे मरीज - 09
कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य खबरें:
-
आगरा में अचानक क्यों कम हो गई कोरोना जांच... सरकार को देना होगा जवाब
-
आगरा में 97 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग, 12 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी