सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Agra Latest News: two death and 17 new cases of covid

आगरा में 12 वर्षीय बालिका समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 17 नए मरीज मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

मृतकों में शाहगंज निवासी 12 वर्षीय कोरोना संक्रमित बालिका और बोदला निवासी सेप्टीसीमिया पीड़ित 82 वर्षीय बुजुर्ग हैं।

Coronavirus Agra Latest News: two death and 17 new cases of covid
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। नए संक्रमित मरीजों के साथ मृतक संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 64 हो गई है। 17 नए मरीज भी मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1070 पहुंच गया है। 

Trending Videos


मरने वालों में फतेहाबाद क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय कोरोना संक्रमित बालिका और बोदला निवासी सेप्टीसीमिया पीड़ित 82 वर्षीय बुजुर्ग हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बालिका एचआईवी से भी संक्रमित थी, जबकि बुजुर्ग के फेफड़ों में समस्या बढ़ने से मृत्यु हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नए कोरोना मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 1070 पर पहुंच गई। इनमें 126 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 12 नए मरीज डिस्चार्ज होने से स्वास्थ्य होने वालों का आंकड़ा 881 हो गया है। जिले में अब तक 17049 लोगों की सैंपलिग हो चुकी है। 

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 42 टीमों ने किया सर्वे

फतेहाबाद क्षेत्र निवासी बालिका का परिवार अनलॉक-वन में अहमदाबाद से अपने घर लौटा। यहां बालिका को बुखार आने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसमें आठ जून को कोरोना की पुष्टि हुई। उसका एआरटी सेंटर से इलाज चल रहा था। सोमवार को बालिका की मौत हो गई। 

82 साल के बोदला निवासी मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत बिगड़ती चली गई। उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत से आंकड़ा 64 तक पहुंच गया है। 

यहां मिले नए मरीज 

नए कोरोना मरीजों में नई बस्ती आगरा फोर्ट क्षेत्र निवासी 31 साल की गर्भवती महिला, सिकंदरा क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला, दयालबाग क्षेत्र निवासी 64 साल बुजुर्ग, खेरागढ़ निवासी 45 साल व्यक्ति, ख्वासपुरा निवासी 58 साल के बुजुर्ग, शमसाबाद रोड गोपाल पुरा निवासी 25 साल की युवती, कमला नगर निवासी 43 साल के गुर्दा मरीज, खंदारी बाईपास निवासी 70 साल के बुजुर्ग, किनारी बाजार निवासी 65 साल के बुजुर्ग, छीपीटोला निवासी 64 साल के बुजुर्ग और 39 साल का युवक, नगला पदी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पुरानी तहसील खेरागढ़ निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, शीतला गली निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, जगदीशपुरा लोहामंडी निवासी 54 साल के मरीज, नई आबादी लोहामंडी निवासी 27 साल की युवत, बोदला निवासी 56 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 42 टीमों ने किया सर्वे

स्वास्थ्य विभाग की 42 टीमों ने लोहिया नगर, एत्मादपुर, नंदपुरा, कमला नगर, रसूलपुर, शिव नगर, नौबस्ता, प्रताप नगर, सीता नगर, रामबाग, बोदला और लोहामंडी के 1514 घरों के 6532 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षणों का आकलन किया।

बच्चे और बुजुर्गों समेत सभी की स्क्रीनिंग करते हुए पल्स ऑक्सीमेट्री की जांच की। उनमें तेज बुखार, सांस फूलने, गले में खराश आदि के बारे में भी जानकारी ली। इन्हीं हॉटस्पॉट एरिया में 20 स्थानों पर शिविर लगाकर 1971 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें 903 पुरुष, 998 महिलाएं और 70 बच्चे शामिल हैं। 

इनमें से खुजली, दाद, लाल दाने के 96 मरीज मिले, दस्त और पेट में दर्द समेत अन्य परेशानी के 92 मरीज रहे। स्वास्थ्य सर्वे और शिविर प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को भी जागरूक कर रहे हैं। 

कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य खबरें: 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed