सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Authorities Finally Act: Kalindi Vihar Road Work to Begin Next Week

Agra: युवक की माैत के बाद जागे जिम्मेदार, अगले हफ्ते से शुरू होगा कालिंदी विहार रोड का काम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के कालिंदी विहार में खराब सड़क पर हादसे में युवक की मौत के बाद नगर निगम हरकत में आया है। सीएम ग्रिड योजना के तहत टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार तक मॉडल रोड का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू होगा।

Authorities Finally Act: Kalindi Vihar Road Work to Begin Next Week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना के कालिंदी विहार में खस्ताहाल 100 फुटा रोड पर बृहस्पतिवार को हुए हादसे में राजमिस्त्री जितेंद्र (25) की माैत के बाद नगर निगम की नींद टूटी। लंबे समय से कागजी कार्रवाई में उलझी कालिंदी विहार की सड़क को निगम अगले हफ्ते से माॅडल रोड के रूप में विकसित करने का काम शुरू करेगा। हाल ही में शासन ने नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। अब सोमवार से काम शुरू करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
Trending Videos


नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता निर्माण अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चयनित फर्म को सारी औपचारिकताएं व तैयारी पूरी कर सोमवार से काम शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार होते हुए मारुति एस्टेट तक 3.40 किमी को मॉडल रोड बनाने का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस दोनों सड़कों के माॅडल रोड के रूप में विकसित होने के बाद करीब दो लाख लोगों को आवागमन में आसानी होगी। बीते साल मार्च में सीएम ग्रिड योजना में आगरा की पांच सड़कों को माॅडल सड़क के रूप में तैयार करने के लिए चयनित किया गया था। साल भर बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर काम शुरू होने की कवायद शुरू की गई है।


 

शिकायत से अटक गई थी टेंडर प्रक्रिया
जुलाई महीने में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार एनएच-19 तक 2.88 किमी और सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार होते हुए मारुति एस्टेट तक 3.40 किमी को मॉडल रोड बनाने के टेंडर जारी किए गए थे। इन सड़कों से अतिक्रमण हटाकर चौड़ा करने के साथ ही डबल चैनल रोड बनाई जानी थी। अगस्त में टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार और सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट तक के हिस्से के टेंडर आवंटन पर मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक के पास शिकायत पहुंच गई। चूंकि मामला सीएम ग्रिड परियोजना से जुड़ा था, ऐसे में डीएम ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। जांच में क्लीनचिट तो मिली लेकिन देरी के चलते दोबारा टेंडर कराए गए।

 

सीएम ग्रिड योजना से बन रहीं ये सड़कें
हरीपर्वत चौराहे से रवि हॉस्पिटल-दिल्ली गेट से राजा मंडी स्टेशन तक 1.25 किमी
बसई मंडी से इंदिरापुरम चौराहे तक 2 किमी
इंदिरापुरम चौराहे से होटल अमर तक 2.20 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed